गुणवत्ता के साथ समझौता न करें
Updated at : 27 Sep 2016 5:03 AM (IST)
विज्ञापन

लातेहार : जिला परिषद की बैठक जिला परिषद अध्यक्ष सुनीता कुमारी की अध्यक्षता में समाहरणालय में आयोजित की गयी. जिप उपाध्यक्ष श्री साहु ने जिला परिषद द्वारा करायी जा रही योजनाओं में गुणवत्ता के साथ कोई समझौता नहीं करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि जिला परिषद अधीनस्थ विभागों में योजनाएं प्रारंभ करने से पहले […]
विज्ञापन
लातेहार : जिला परिषद की बैठक जिला परिषद अध्यक्ष सुनीता कुमारी की अध्यक्षता में समाहरणालय में आयोजित की गयी. जिप उपाध्यक्ष श्री साहु ने जिला परिषद द्वारा करायी जा रही योजनाओं में गुणवत्ता के साथ कोई समझौता नहीं करने का निर्देश दिया.
उन्होंने कहा कि जिला परिषद अधीनस्थ विभागों में योजनाएं प्रारंभ करने से पहले जिला परिषद से अनुमोदन आवश्यक है. विधायक प्रकाश राम ने शिक्षा व स्वास्थ्य सेवाओं में किसी प्रकार का कोई समझौता नहीं करने का निर्देश जिले के अधिकारियों को दिया. उन्होंने सदर अस्पताल की व्यवस्था सुदृढ़ करने का निर्देश भी दिया.
बैठक में जिला परिषद उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद साहु व मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी सह उप विकास आयुक्त अनिल कुमार सिंह समेत अन्य जिला परिषद सदस्य उपस्थित थे. इसके अलावा जिप सदस्य आशा देवी, नजमा परवीन, समपतिया देवी, विनोद उरांव, बिंदु देवी, अनीता शौंडिक, रीना देवी, सुनीता देवी, जिला योजना पदाधिकारी एनके झा, जिप के कार्यपालक पदाधिकारी एसके गुप्ता आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




