फुटकर विक्रेताओं ने किया हंगामा

Updated at : 24 Sep 2016 8:46 AM (IST)
विज्ञापन
फुटकर विक्रेताओं ने किया हंगामा

आंबेडकर चौक समीप टायर जला कर किया प्रदर्शन, आवागमन बाधित हुसैनाबाद : हुसैनाबाद प्रशासन ने जपला-मुख्य बाजार रोड में शुक्रवार को अतिक्रमण अभियान चलाया. इस दौरान प्रशासन ने सड़क पर लगाये गये ठेला, सब्जी दुकान आदि को हटाया. इस पर सब्जी, फल, ठेला आदि फुटकर विक्रेताओं ने हंगामा किया. आंबेडकर चौक पर टायर जलाकर रोड […]

विज्ञापन
आंबेडकर चौक समीप टायर जला कर किया प्रदर्शन, आवागमन बाधित
हुसैनाबाद : हुसैनाबाद प्रशासन ने जपला-मुख्य बाजार रोड में शुक्रवार को अतिक्रमण अभियान चलाया. इस दौरान प्रशासन ने सड़क पर लगाये गये ठेला, सब्जी दुकान आदि को हटाया. इस पर सब्जी, फल, ठेला आदि फुटकर विक्रेताओं ने हंगामा किया. आंबेडकर चौक पर टायर जलाकर रोड को बाधित कर दिया. साथ ही प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की. दुकानदारों का कहना था कि अचानक अतिक्रमण हटाने के नाम पर फल व सब्जियों को फेंक देना, उचित नहीं है.
अतिक्रमण के नाम पर दुकानदारों के साथ अभद्र व्यवहार करना प्रशासन को शोभा नहीं देता. इसके पूर्व जब भी अभियान चलाया जाता है, तो पूर्व में सूचना दी जाती थी. दुकानदारों का कहना था कि हमलोगों फुटकर विक्रेताओं ने कई बार नगर पंचायत अध्यक्ष व प्रशासन से स्थान सुनिश्चित करने की मांग वर्षों से करते आ रहे हैं. मजबूरी में सड़क किनारे दुकान लगाने को विवश हैं. अगर प्रशासन मुकम्मल व्यवस्था कर दे, तो यह सड़क किनारे दुकान लगना स्वत बंद हो जायेगा. सड़क भी अतिक्रमण मुक्त हो जायेगा.
इस संबंध में कार्यपालक दंडाधिकारी सह अंचल पदाधिकारी परमेश्वर कुश्वाहा ने कहा कि अांबेडकर चौक से लेकर जेपी चौक तक सड़क निर्माण कार्य कराया जा रहा है, ताकि सडक अतिक्रमण मुक्त हो.
लेकिन फुटकर विक्रेता और ठेला लगाये जाने के कारण सड़क पर प्राय: जाम की स्थिति बनी रहती है, जिससे दुर्घटना की आशंका तो बनी ही रहती है, साथ ही लोगों को पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है. उन्होंने कहा कि किसी भी प्रशासन के लोगों ने किसी दुकानदारों के साथ अभद्र व्यवहार नहीं किया है. उन्होंने कहा की सड़क मुक्त करने के लिए अभियान जारी रहेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola