ठेकेदार समेत सभी इंजीनियरों पर प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश

Updated at : 23 Sep 2016 7:43 AM (IST)
विज्ञापन
ठेकेदार समेत सभी इंजीनियरों पर प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश

लातेहार : चंदवा प्रखंड की सेरक पंचायत स्थित कुसुम नदी पर बने पुल के बहने के मामले की जांच रिर्पोट आने के बाद उपायुक्त प्रमोद कुमार गुप्ता ने पुल के ठेकेदार सहित सभी इंजीनियरों पर प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश जारी किया है. गुरुवार को समाहरणालय में आयोजित प्रेस वार्ता में उपायुक्त श्री गुप्ता ने […]

विज्ञापन
लातेहार : चंदवा प्रखंड की सेरक पंचायत स्थित कुसुम नदी पर बने पुल के बहने के मामले की जांच रिर्पोट आने के बाद उपायुक्त प्रमोद कुमार गुप्ता ने पुल के ठेकेदार सहित सभी इंजीनियरों पर प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश जारी किया है.
गुरुवार को समाहरणालय में आयोजित प्रेस वार्ता में उपायुक्त श्री गुप्ता ने बताया कि पुल के बहने की खबर मिलते ही सदर अनुमंडल पदाधिकारी कमलेश्वर नारायण एवं जिला अभियंता गगनदेव बैठा को जांच कर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया था. उपायुक्त ने बताया कि तकनीकी खामियां एवं घटिया निर्माण सामग्रियों के उपयोग किये जाने के कारण पुल तीन बार बहा. उन्होंने कहा कि हर बार इन्हें छोड़ दिया गया. लेकिन इस बार अनियमितता उजागर होते ही प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश देते हुए सरकार को प्रतिवेदित किया गया है.
क्या है मामला : सांसग-सेरक-गुरतुर पथ पर स्थित कुसुम नदी पर पुल का निर्माण वर्ष 2007-08 में 90 लाख रुपये की लागत से ग्राम्य अभियंत्रण संगठन द्वारा कराया गया था. इसके ठेकेदार योगेंद्र साहु थे. निर्माण के दौरान पहली बरसात में 16 जुलाई 2008 को पुल का कुछ हिस्सा बह गया.
तत्काल मरम्मत करा देने से ठेकेदार समेत अभियंता बच गये. पुन: वर्ष 2011 की बरसात में उक्त पुल का 30 फीसदी हिस्सा बह गया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. वर्ष 2014 में एक स्पैन बह गया जिस पर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई और मरम्मत करा कर ठेकेदार एवं अभियंता बचते रहे. इस बार 10 सितंबर को स्पैन के साथ एप्रोच पथ भी बह गया. इस पुल के बह जाने से सेरक, गुरतुर, मासियातू, मुरूप, पतरातू, कुंदरी, भालूगाड़ी, डीही समेत दो दर्जन गांवों के लोगों का संपर्क मुख्यालय से कट गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola