ट्रैक्टर ने टेंपो को मारा धक्का तीन महिला पुलिस घायल
Updated at : 23 Sep 2016 7:42 AM (IST)
विज्ञापन

तीनों महिला पुलिस का सदर अस्पताल में हुआ इलाज लातेहार : शहर के रेलवे स्टेशन रोड में विशाल विद्यालय के पास एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने एक टेंपो को सामने से धक्का मार दिया. इस दुर्घटना में तीन महिला पुलिस व टेंपो चालक घायल हो गया. घटना बुधवार की देर शाम की है. जानकारी के अनुसार […]
विज्ञापन
तीनों महिला पुलिस का सदर अस्पताल में हुआ इलाज
लातेहार : शहर के रेलवे स्टेशन रोड में विशाल विद्यालय के पास एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने एक टेंपो को सामने से धक्का मार दिया. इस दुर्घटना में तीन महिला पुलिस व टेंपो चालक घायल हो गया. घटना बुधवार की देर शाम की है. जानकारी के अनुसार पुलिस लाइन केंद्र से एक टेंपो में सवार हो कर तीन महिला पुलिस लातेहार शहर आ रही थी.
इसी क्रम में विशाल विद्यालय के पास एक तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर ने सामने से धक्का मार दिया. इस दुर्घटना में टेंपो अनियंत्रित हो कर सड़क पर पलट गयी. बाद में स्थानीय बलराम प्रसाद व संजय सिंह आदि ने टेंपो को सड़क पर सीधा किया और घायलों को उसी टेंपो से सदर अस्पताल भेजा. घायल महिला जवानों में प्रतिमा देवी, प्रमिला देवी व उमेदा टोप्पो एवं चालक प्रमोद प्रसाद शामिल है. सभी घायल खतरे से बाहर हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




