जिप अध्यक्ष ने अनुमंडल कार्यालय भवन की जांच की
Updated at : 23 Sep 2016 7:42 AM (IST)
विज्ञापन

लातेहार : जिला परिषद की बैठक में निर्माणाधीन अनुमंडल पदाधिकारी कार्यालय निर्माण में अनियमितता बरते जाने की शिकायत की गयी थी. जांच के लिए गठित टीम के सदस्यों में जिला परिषद अध्यक्ष सुनीता कुमारी, उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद, नगर पंचायत अध्यक्ष सुशील कुमार अग्रवाल, भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता पी मेहता, जिला परिषद सदस्य महेश […]
विज्ञापन
लातेहार : जिला परिषद की बैठक में निर्माणाधीन अनुमंडल पदाधिकारी कार्यालय निर्माण में अनियमितता बरते जाने की शिकायत की गयी थी. जांच के लिए गठित टीम के सदस्यों में जिला परिषद अध्यक्ष सुनीता कुमारी, उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद, नगर पंचायत अध्यक्ष सुशील कुमार अग्रवाल, भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता पी मेहता, जिला परिषद सदस्य महेश सिंह व विनोद उरांव ने गुरुवार को उक्त निर्माणाधीन भवन निर्माण की जांच करने पहुंचे.
मौके पर निर्माण कार्य में प्रयुक्त होने वाले सामग्रियों का नमूना लिया गया. योजना स्थल पर कार्य कर रहे मजदूरों ने जिला परिषद उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद को बताया कि पुरुष मजदूर को 150 रुपये एवं महिला मजदूरों को 140 रुपये दिया जाता है. जांच रिपोर्ट 26 सितंबर को आयोजित जिला परिषद की बैठक में सौंपी जायेगी. कार्यपालक अभियंता ने बताया कि संवेदक को निर्माण कार्य के एवज में एक किस्त का भुगतान किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




