उड़ी में हमला के विरोध में पाकिस्तान का झंडा फूंका
Updated at : 20 Sep 2016 8:17 AM (IST)
विज्ञापन

अपना अधिकार अपना सम्मान मंच ने जताया विरोध बरवाडीह : जम्मू-कश्मीर के उड़ी में बटालियन मुख्यालय में सोते हुए जवानों को निशाना बनाने के विरोध में प्रखंड में कार्यरत अपना अधिकार अपना सम्मान मंच के बैनर तले युवाओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान के झंडे जलाये. इस घटना के विरोध में सुभाष चौक से […]
विज्ञापन
अपना अधिकार अपना सम्मान मंच ने जताया विरोध
बरवाडीह : जम्मू-कश्मीर के उड़ी में बटालियन मुख्यालय में सोते हुए जवानों को निशाना बनाने के विरोध में प्रखंड में कार्यरत अपना अधिकार अपना सम्मान मंच के बैनर तले युवाओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान के झंडे जलाये. इस घटना के विरोध में सुभाष चौक से मंच के शशि शेखर व इंदू भूषण सिंहा के नेतृत्व में जुलूस निकाला गया. जुलूस में शामिल लोग पाकिस्तान मुरदाबाद, भारत माता की जय, पाकिस्तान को मुंह तोड़ जवाब देना होगा, होश में आओ पाकिस्तान आदि कई नारे लगाते हुए जुलूस ने नगर भ्रमण किया.
नगर के विभिन्न मार्ग होते हुए जुलूस आंबेडकर चौक पहुंचा. जहां पर पाकिस्तानी झंडे को जलाया गया. इसके बाद हमले में शहीद जवानों को श्रंद्धाजलि अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन रखकर उन्हें शहादत दी गयी. मौके पर फिरोज अहमद, मनान अंसारी, इंदू भूषण सिंह, शशि शेखर, दिलीप सिंह यादव, नवल प्रसाद, फिरोज अहमद मुन्ना, मानस घोषाल, विनय चंदेल चंद्रवंशी, परवेज मुस्तफा, पप्पू पासवान, उज्जवल सिंह, राज कुमार यादव, आनंद कुमार, सुनील कुमार, साहिल कुमार, ऋषि प्रजापति, राकेश चौबे, शशि भूषण तिवारी, मानस कुमार, मयंक विश्वकर्मा समेत कई लोग शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




