अघोषित संपत्ति का खुलासा कर सरकारी योजना का लाभ लें
Updated at : 17 Sep 2016 7:20 AM (IST)
विज्ञापन

चंदवा : आयकर विभाग, पलामू के तत्वावधान में स्थानीय मन्नत इंस में आय घोषणा को लेकर कार्यशाला हुई. माैके पर आयकर अधिकारी सुखदेव सिंह व आयकर निरीक्षक विजय ठाकुर मौजूद थे. श्री सिंह ने बताया कि 30 सितंबर के पहले आप अपने अघोषित संपत्ति का खुलासा कर सरकार की योजना का लाभ लें. भारत सरकार […]
विज्ञापन
चंदवा : आयकर विभाग, पलामू के तत्वावधान में स्थानीय मन्नत इंस में आय घोषणा को लेकर कार्यशाला हुई. माैके पर आयकर अधिकारी सुखदेव सिंह व आयकर निरीक्षक विजय ठाकुर मौजूद थे. श्री सिंह ने बताया कि 30 सितंबर के पहले आप अपने अघोषित संपत्ति का खुलासा कर सरकार की योजना का लाभ लें. भारत सरकार द्वारा सभी लोगों को 45 फीसदी कर देकर अपनी छिपायी गयी संपत्ति आैर काला धन वैध करने का यह अच्छा मौका है. इसके तहत आयकर विभाग पूर्व की अर्जित किसी भी तरह की संपत्ति का ब्योरा नहीं मांगेगा. उन्होंने कहा कि जमा किये गये कर द्वारा ही नागरिकों को सारी सुविधाएं सरकार उपलब्ध कराती है.
उन्होंने चंदवा में एस्सार व अभिजीत को बेची गयी जमीन के भू-दाताओं को टैक्स चुकाने का आह्वान किया. श्री ठाकुर ने लोगों को बताया कि नागरिकों द्वारा किये गये हर वित्तीय लेन-देन पर आयकर विभाग के पास सूचना मौजूद है. 30 सितंबर तक आय कर जमा कर आगे की कानूनी कार्रवाई से बचने की बात कही. इससे पहले उप प्रमुख फिरोज अहमद ने अधिकारियों का सम्मानित किया. मौके पर विमल शर्मा, विनोद अग्रवाल, रंजीत गुप्ता, रामनाथ गुप्ता, चंद्रदीप प्रसाद, ईश्वर दयाल अग्रवाल, आनंद कानोडिया, लाल राघवेंद्र नाथ शाहदेव, मो आब्दाल, रोहित अग्रवाल, प्रभाकर मिश्र, संजीव आजाद, कुणाल खत्री, दिलीप साहू, गोपाल जायसवाल, अजय साहू, गौतम साहू मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




