नदी में बही महिला का शव मिला
Updated at : 16 Sep 2016 4:46 AM (IST)
विज्ञापन

लातेहार :सदर थाना क्षेत्र की बेंदी पंचायत निवासी राम जीतू उरांव की पत्नी सोहरी देवी धरधरी नदी के तेज बहाव में मंगलवार को बह गयी थी. बुधवार को जमुना नदी, मनिका में उसका शव नदी के किनारे बालू पर पड़ा मिला था. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए लातेहार लाया गया, लेकिन उस दिन […]
विज्ञापन
लातेहार :सदर थाना क्षेत्र की बेंदी पंचायत निवासी राम जीतू उरांव की पत्नी सोहरी देवी धरधरी नदी के तेज बहाव में मंगलवार को बह गयी थी. बुधवार को जमुना नदी, मनिका में उसका शव नदी के किनारे बालू पर पड़ा मिला था. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए लातेहार लाया गया, लेकिन उस दिन पोस्टमार्टम नहीं हो सका. परिजनों को गुरुवार को शव लेकर आने को कहा गया, क्योंकि पोस्टमार्टम हाउस में शव रखने की व्यवस्था नहीं है.
इसके बाद गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया. गौरतलब है कि सोहरी देवी मंगलवार की शाम धरधरी नदी में अपने बेटे के साथ कपड़ा धोने गयी थी. वह नदी में कपड़ा धो रही थी कि अचानक नदी में बाढ़ आ गयी और वह तेज बहाव में बह गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




