लातेहार, चंदवा, महुआडांड़ में तीन युवकों की हत्या

Updated at : 15 Sep 2016 5:42 AM (IST)
विज्ञापन
लातेहार, चंदवा, महुआडांड़ में तीन युवकों की हत्या

चंदवा : चंदवा पूर्वी पंचायत अंतर्गत राजकीय कृत प्राथमिक विद्यालय परताटोली के कमरे से बुधवार की सुबह एक युवक का शव बरामद किया गया. शव की शिनाख्त पतराटोली निवासी अरविंद गंझू उर्फ बुतरू (30) के रूप में हुई. शव को कब्जे में ले चंदवा पुलिस ने अंत्यपरीक्षण के लिए लातेहार भेज दिया है. इस मामले […]

विज्ञापन
चंदवा : चंदवा पूर्वी पंचायत अंतर्गत राजकीय कृत प्राथमिक विद्यालय परताटोली के कमरे से बुधवार की सुबह एक युवक का शव बरामद किया गया. शव की शिनाख्त पतराटोली निवासी अरविंद गंझू उर्फ बुतरू (30) के रूप में हुई. शव को कब्जे में ले चंदवा पुलिस ने अंत्यपरीक्षण के लिए लातेहार भेज दिया है. इस मामले में मृतक के भाई धर्मेंद्र गंझू ने प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसमें कहा गया है कि मंगलवार की रात अरविंद करीब नौ बजे घर से निकला.
वह बीयर की दो बोतल भी अपने साथ ले गया था. उसकी पत्नी के लाख समझाने पर भी वह नहीं माना. कुछ देर में ही लौटने की बात कह वह घर से निकल गया. बुधवार की सुबह राजकीय कृत प्राथमिक विद्यालय परताटोली में अरविंद की लाश मिली. शव के गरदन पर चोट के निशान थे. इससे आशंका है कि अरविंद की गला घोंट कर हत्या की गयी होगी. घटनास्थल से पुलिस ने दो मोबाइल सेट बरामद किये हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola