महुआडांड़ में कुल्हाड़ी से वार कर मार डाला
Updated at : 15 Sep 2016 5:41 AM (IST)
विज्ञापन

महुआडांड़ : महुआडांड़ थाना क्षेत्र की पंचायत परहाटोली निवासी महावीर नगेसिया (25) पिता स्व महादेव नगेसिया की हत्या परहाटोली के ही पुजार नगेसिया ने कुल्हाड़ी से मार कर दी. महुआडांड़ थाना प्रभारी सुजीत कुमार ने बताता कि पुजार नगेसिया महावीर नगेसिया के चचेरे भाई का शाला है और वह बचपन से ही परहाटोली में ही […]
विज्ञापन
महुआडांड़ : महुआडांड़ थाना क्षेत्र की पंचायत परहाटोली निवासी महावीर नगेसिया (25) पिता स्व महादेव नगेसिया की हत्या परहाटोली के ही पुजार नगेसिया ने कुल्हाड़ी से मार कर दी.
महुआडांड़ थाना प्रभारी सुजीत कुमार ने बताता कि पुजार नगेसिया महावीर नगेसिया के चचेरे भाई का शाला है और वह बचपन से ही परहाटोली में ही रहता था. पुजार ने पुलिस को बताया कि मंगलवार की शाम वह घर पर ही था. इस दौरान महावीर नगेसिया उसकी तरफ आने लगा, तो उसे उसकी नियत अच्छी नहीं लगी. ऐसा लगा कि वह उसे मारने आ रहा है. जैसे ही महावीर उसके पास पहुंचा, उस पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया. उस पर कई बार कुल्हाड़ी से वार किया गया. इससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गयी. सूचना मिलने पर पुलिस पंचायत परहाटोली पहुंची और पुजार नगेसिया को गिरफ्तार कर लिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




