वृद्ध की पिटाई के मामले में चार गिरफ्तार
Updated at : 15 Sep 2016 5:41 AM (IST)
विज्ञापन

लातेहार : सदर थाना क्षेत्र की जालिम पंचायत के बोड़ा गांव में ओझा गुणी के नाम पर आदिम जनजाति समुदाय के नयन अगेरिया (50) की पिटाई करने वाले पांच आरोपियों में से चार को सदर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. सदर थाना प्रभारी रमेश कुमार सिंह ने बताया कि छापामारी कर गांव […]
विज्ञापन
लातेहार : सदर थाना क्षेत्र की जालिम पंचायत के बोड़ा गांव में ओझा गुणी के नाम पर आदिम जनजाति समुदाय के नयन अगेरिया (50) की पिटाई करने वाले पांच आरोपियों में से चार को सदर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
सदर थाना प्रभारी रमेश कुमार सिंह ने बताया कि छापामारी कर गांव के जगबीर अगेरिया, कामू अगेरिया, रणवीर अगेरिया व जलेश्वर अगेरिया को गिरफ्तार कर लिया गया है. शेष एक की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है. नयन अगेरिया का लातेहार सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




