हिंदी हमारी राष्ट्र भाषा है, इसका सम्मान करें

Updated at : 15 Sep 2016 5:40 AM (IST)
विज्ञापन
हिंदी हमारी राष्ट्र भाषा है, इसका सम्मान करें

लातेहार : नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में राष्ट्रीय हिंदी दिवस के अवसर पर राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय मांजर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. प्रधानाध्यापक मो अफजल अंसारी ने कहा कि हिंदी हमारी राष्ट्र भाषा है, हमें इसका सम्मान करना चाहिए. आज अंग्रेजी की नकल करते करते हम अपनी राष्ट्रभाषा को उचित सम्मान […]

विज्ञापन
लातेहार : नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में राष्ट्रीय हिंदी दिवस के अवसर पर राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय मांजर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. प्रधानाध्यापक मो अफजल अंसारी ने कहा कि हिंदी हमारी राष्ट्र भाषा है, हमें इसका सम्मान करना चाहिए.
आज अंग्रेजी की नकल करते करते हम अपनी राष्ट्रभाषा को उचित सम्मान नहीं दे पा रहे हैं, इस परिस्थित को बदलना होगा. वार्ड सदस्य अनिला देवी ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से लोगों में हिंदी के प्रति जागरूकता आयेगी. युवा समन्वयक प्रेचंद यादव व स्वयंसेवक रंजीत कुमार यादव ने नेहरू युवा केंद्र द्वारा चलाये जा रहे कई योजनाओं की जानकारी दी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola