40 फीट गहरी खाई में गिरा ट्रक, चालक की मौत
Updated at : 15 Sep 2016 5:38 AM (IST)
विज्ञापन

चंदवा : एनएच 75 स्थित अमझरिया घाटी में बुधवार को एक मालवाहक ट्रक (यूपी17टी-4362) असंतुलित होकर करीब 40 फीट गहरी खाई में गिर गया. घटनास्थल पर ही चालक की मौत हो गयी. उप चालक घटना के बाद कहीं भाग निकला. खबर लिखे जाने तक चालक की पहचान नहीं हो पायी थी. उक्त ट्रक करीब आठ […]
विज्ञापन
चंदवा : एनएच 75 स्थित अमझरिया घाटी में बुधवार को एक मालवाहक ट्रक (यूपी17टी-4362) असंतुलित होकर करीब 40 फीट गहरी खाई में गिर गया. घटनास्थल पर ही चालक की मौत हो गयी. उप चालक घटना के बाद कहीं भाग निकला. खबर लिखे जाने तक चालक की पहचान नहीं हो पायी थी. उक्त ट्रक करीब आठ घंटे वहीं पड़ा रहा. इस दौरान चालक का शव भी उसी में पड़ा था. डीएसपी पुरुषोत्तम कुमार सिंह व एसआइ विनय कुमार दोपहर बाद घटनास्थल पहुंचे. इसके बाद करीब 45-50 मजदूरों की मदद से डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद शव ट्रक से निकाला गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




