धरधरी नदी में बही महिला

Updated at : 14 Sep 2016 7:09 AM (IST)
विज्ञापन
धरधरी नदी में बही महिला

लातेहार : सदर थाना क्षेत्र के बेंदी पंचायत निवासी राम जीतू उरांव की पत्नी सोहरी देवी धरधरी नदी के तेज बहाव में बह गयी. समाचार लिखे जाने तक सोहरी देवी का कुछ पता ही चल पाया था और ना ही उसका शव बरामद हुआ था. सोहरी देवी सोमवार की शाम धरधरी नदी में अपने बेटे […]

विज्ञापन
लातेहार : सदर थाना क्षेत्र के बेंदी पंचायत निवासी राम जीतू उरांव की पत्नी सोहरी देवी धरधरी नदी के तेज बहाव में बह गयी. समाचार लिखे जाने तक सोहरी देवी का कुछ पता ही चल पाया था और ना ही उसका शव बरामद हुआ था. सोहरी देवी सोमवार की शाम धरधरी नदी में अपने बेटे का कपड़ा धोने गयी थी.
वह नदी में कपड़ा धो रही थी कि अचानक नदी में बाढ़ आ गयी और वह तेज बहाव में बह गयी. मां को बहता देख कर उसका बेटा घर पहुंचा और इसकी जानकारी परिजनों को दी. सूचना मिलते ही परिजन नदी पहुंचे लेकिन काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चल पाया. इस घटना की जानकारी मिलने के बाद सदर प्रखंड विकास पदाधिकारी उत्तम प्रसाद सोहरी देवी के बेंदी स्थित उसके घर पहुंचे और शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात की.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola