कंप्यूटर ऑपरेटर, नाजिर व पोस्ट मास्टर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
Updated at : 27 Jul 2016 8:22 AM (IST)
विज्ञापन

बारियातू बीडीओ ने जांच के बाद बालूमाथ थाने में दर्ज करायी प्राथमिकी बालूमाथ : बालूमाथ थाना क्षेत्र के बारियातू प्रखंड विकास पदाधिकारी आफताब आलम ने बालूमाथ थाने में कंप्यूटर ऑपरेटर मुकेश कुमार, नाजिर आशीष कुमार, पोस्ट मास्टर सतेंद्र सिंह व एक बिचौलिया के खिलाफ धोखाधड़ी कर रुपये का गबन करने की प्राथमिकी दर्ज करायी है. […]
विज्ञापन
बारियातू बीडीओ ने जांच के बाद बालूमाथ थाने में दर्ज करायी प्राथमिकी
बालूमाथ : बालूमाथ थाना क्षेत्र के बारियातू प्रखंड विकास पदाधिकारी आफताब आलम ने बालूमाथ थाने में कंप्यूटर ऑपरेटर मुकेश कुमार, नाजिर आशीष कुमार, पोस्ट मास्टर सतेंद्र सिंह व एक बिचौलिया के खिलाफ धोखाधड़ी कर रुपये का गबन करने की प्राथमिकी दर्ज करायी है.
आवेदन में लिखा है कि डीडीसी लातेहार के पत्रांक 669/13.04.16 के आलोक में बारियातू प्रखंड की कई मनरेगा योजनाओं में बिना काम हुए फर्जी निकासी की जांच का आदेश मिला था.
जांच में पाया गया कि ग्राम नचना में होलिका दहन से पक्की सड़क तक मिट्टी मोरम पथ निर्माण योजना में फर्जी मास्टर रॉल के सहारे कंप्यूटर ऑपरेटर मुकेश कुमार, नाजिर आशीष कुमार, पोस्ट मास्टर सतेंद्र सिंह एवं एक बिचौलिया की मिली भगत से 2 लाख 37 हजार की फर्जी निकासी की गयी है. गाड़ी से तीन मुहान देवी स्थल तक मिट्टी मोरम पथ निर्माण में एक लाख दो हजार रुपये का काम हुआ है, जबकि दो लाख 59 हजार की निकासी की गयी है. ग्राम नचना में टोंगरी टोला से स्कूल तक मिट्टी मोरम पथ निर्माण में दो लाख 36 हजार रुपये की निकासी बिना काम कराये फर्जी तरीके से की गयी.
कंप्यूटर ऑपरेटर व नाजिर पर प्रपत्र क गठित करने की अनुशंसा
बीडीओ ने आवेदन में लिखा है कि कंप्यूटर ऑपरेटर मुकेश कुमार, नाजिर आशीष कुमार को दोषी पाये जाने पर उनके खिलाफ प्रपत्र –क गठित करते हुए बरखास्त करने की अनुशंसा की गयी है.
डीडीसी के आदेशानुसार अवैध निकासी की रिकवरी 12 प्रतिशत ब्याज के साथ करने का आदेश प्राप्त है. बालूमाथ पुलिस धारा 406, 409, 419, 420, 467, 468, 34 भादवि के तहत प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है. इस संबंध में एसआइ विनोद झा ने बताया कि मामले का अनुसंधान किया जा रहा है। दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




