पहली सोमवारी पर शिवालयों में उमड़े श्रद्धालु

चंदवा/हेरहंज : श्रावण मास की पहली सोमवारी को शहर समेत ग्रामीण इलाकों के शिवालय में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी. नगर ग्राम स्थित मां उग्रतारा व महादेव मंदिर में भारी संख्या में लोग पहुंचे थे. इसके अलावा गुलायची धाम हरैया, बुध बाजार, ठाकुर बाड़ी, थाना टोली, थाना परिसर, प्रखंड कॉलोनी, लुकूइयां, हुटाप, महुआमिलान, रामपुर, ब्रह्मणी […]
चंदवा/हेरहंज : श्रावण मास की पहली सोमवारी को शहर समेत ग्रामीण इलाकों के शिवालय में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी. नगर ग्राम स्थित मां उग्रतारा व महादेव मंदिर में भारी संख्या में लोग पहुंचे थे. इसके अलावा गुलायची धाम हरैया, बुध बाजार, ठाकुर बाड़ी, थाना टोली, थाना परिसर, प्रखंड कॉलोनी, लुकूइयां, हुटाप, महुआमिलान, रामपुर, ब्रह्मणी समेत आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों के शिवालयों में भी श्रद्धालुओं की भीड़ थी.
इस मौके पर मंदिरों को आकर्षक तरीके से सजाया-संवारा गया है. विद्युत सज्जा भी की गयी है. महिलाओं समेत युवतियों ने उपवास रख पूजन किया. इधर, हेरहंज के श्रीराम-जानकी मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी. पूजा-अर्चना के लिए सुबह से ही मंदिर में महिला, पुरुष व बच्चे पहुंचने लगे थे. मालूम हो कि लातेहार जिला के हेरहंज में श्रीराम-जानकी का प्राचीन मंदिर अवस्थित है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




