सीएम रघुवर दास इस्तीफा दें : शाहदेव
Updated at : 24 Jul 2016 9:00 AM (IST)
विज्ञापन

लातेहार : कांग्रेस जिला अध्यक्ष लाल मनोज नाथ शाहदेव ने मुख्यमंत्री रघुवर दास से नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देने की मांग की. श्री शाहदेव समाहरणालय के समक्ष आयोजित एक दिवसीय धरना कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि राज्य सभा चुनाव में झारखंड में विधायकों की खरीद फरोक्त की गयी है. मुख्यमंत्री […]
विज्ञापन
लातेहार : कांग्रेस जिला अध्यक्ष लाल मनोज नाथ शाहदेव ने मुख्यमंत्री रघुवर दास से नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देने की मांग की. श्री शाहदेव समाहरणालय के समक्ष आयोजित एक दिवसीय धरना कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि राज्य सभा चुनाव में झारखंड में विधायकों की खरीद फरोक्त की गयी है.
मुख्यमंत्री को इसकी नैतिक जिम्मेवारी लेते हुए इस्तीफा दे देना चाहिए. वरीय उपाध्यक्ष सच्चिदानंद पांडेय ने कहा कि केंद्र की सरकार हर मोरचे पर विफल रही है. मंहगाई चरम पर है और देश की जनता त्राहि-त्राहि कर रही है. सरकार सिर्फ मुंगेरी लाल के सपने दिखा रही है.
उपाध्यक्ष रामयश पाठक ने कहा कि झारखंड सरकार भ्रष्टाचार में डूबी हुई है. भ्रष्टाचार के बल पर ही सरकार ने राज्य सभा की दोनों सीटें जीती हैं. कार्यक्रम में धनंजय सिंह, शंभू यादव, गोपाल चंद्रवंशी ने अपने संबोधन में सरकार पर झूठे वायदे कर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया.
श्रीराम शर्मा, मोफिल खान, मुकेश कुमार सिंह, विक्टर केरकेट्टा, राजू प्रसाद, रीगन कुमार, महेंद्र गंझू, धनश्वर सिंह व कुशेश्वर यादव ने कहा कि आज राज्य से मजदूर व किसानों का पलायन हो रहा है और सरकार आंखें बंद कर बैठी है. मौके पर भुनेश्वर उरांव, बालेश्वर सिंह, महेंद्र प्रसाद, हरसु उरांव, सत्यनारायण सिंह, भागवत सिंह, मुमताज अंसारी, केदार राम, सुनेश्वर भुईयां, मोहन भुइयां, उस्मान अंसारी व नसीम अंसारी ने कहा कि सरकार डोभा निर्माण के नाम पर सरकारी राशि की बंदरबांट कर रही है. धरना के बाद उपायुक्त लातेहार को एक ज्ञापन सौंपा गया. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता महावीर उरांव (भगत) के आकस्मिक निधन पर कार्यक्रम के अंत में दो मिनट का मौन रखा गया और इश्वर से उनकी आत्मा की शांति की कामना की गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




