डीजेएन लातेहार के कर्मचारी कार्यालय बंद कर हो गये फरार
Updated at : 23 Jul 2016 1:33 AM (IST)
विज्ञापन

लातेहार : डीजेएन कॉमोडिटी की खबर छपने के बाद लातेहार पुलिस कप्तान अनूप बिरथरे ने पुलिस उपाधीक्षक पुरुषोत्तम कुमार सिंह को इस कंपनी की गतिविधियों पर नजर रखने का निर्देश दिया था. कंपनी द्वारा ज्वेलर्स शॉपिंग आदि खोलने की बात कह कर यहां के निदेशकों को शांत कराया गया था. गत 29 जुलाई को प्रभात […]
विज्ञापन
लातेहार : डीजेएन कॉमोडिटी की खबर छपने के बाद लातेहार पुलिस कप्तान अनूप बिरथरे ने पुलिस उपाधीक्षक पुरुषोत्तम कुमार सिंह को इस कंपनी की गतिविधियों पर नजर रखने का निर्देश दिया था. कंपनी द्वारा ज्वेलर्स शॉपिंग आदि खोलने की बात कह कर यहां के निदेशकों को शांत कराया गया था.
गत 29 जुलाई को प्रभात खबर ने इस कंपनी के फरार होने की स्थिति से स्थानीय निवेशकों को अवगत कराया था, तब कंपनी के निदेशक विशाल सिन्हा ने प्रेस बयान जारी कर कहा था कि डीजीएन निवेश नहीं ट्रेडिंग कपंनी है. रांची में हुए कंपनी के कार्यालय में छापामारी एवं गिरफ्तारी में लातेहार पुलिस अधीक्षक श्री बिरथरे का योगदान अहम है. मालूम हो कि कंपनी में जिले के करीब दो सौ निवेशकों का करीबन तीन करोड़ रुपये डीजीएन में जमा है. इस कार्रवाई के बाद यहां डीजेएन का कार्यालय एवं दुकान बंद करके सभी कर्मी फरार हैं. गिरफ्तारी की भनक लगते ही निवेशकों ने कर्मियों को घरों का रुख किया, लेकिन वे नहीं दिखे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




