मांगें पूरी होने तक जारी रहेगी हड़ताल : अरुण

लातेहार : झारखंड अनुसचिवीय कर्मचारी संघ (समाहरणालय संवर्ग) के आह्वान पर लातेहार जिला के अनुसचिवीय कर्मचारी मंगलवार से बेमियादी हड़ताल पर हैं.समाहरणालय के समक्ष आयोजित धरना में प्रमंडलीय अध्यक्ष अरुण कुमार गहलौत ने कहा कि जब तक कर्मचारियों की 18 सूत्री मांगों को मान नहीं लिया जाता, तब तक हड़ताल जारी रहेगा. जिला अध्यक्ष रामनंदन […]
लातेहार : झारखंड अनुसचिवीय कर्मचारी संघ (समाहरणालय संवर्ग) के आह्वान पर लातेहार जिला के अनुसचिवीय कर्मचारी मंगलवार से बेमियादी हड़ताल पर हैं.समाहरणालय के समक्ष आयोजित धरना में प्रमंडलीय अध्यक्ष अरुण कुमार गहलौत ने कहा कि जब तक कर्मचारियों की 18 सूत्री मांगों को मान नहीं लिया जाता, तब तक हड़ताल जारी रहेगा.
जिला अध्यक्ष रामनंदन सिंह ने कहा कि सरकार अनुसचिवीय कर्मचारियों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है. संरक्षक जॉन बाखला ने कहा कि यह सरकार गूंगी व बहरी हो गयी है. सरकार को अनुसचिवीय कर्मचारियों की कोई समस्या दिखायी नहीं देती है. सचिव अरविंद कुमार सिंह एवं सह सचिव राजीव रंजन प्रसाद ने भी सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाया है.
कहा कि सरकार वादा करके मुकर रही है. मौके पर विनोद राम, सुबोध शुक्ला,अवधेश सिंह, सुमन कुमारी, सरोज तेलरा व पुष्पा तिर्की आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




