मोटरसाइकिल से गिरकर महिला घायल
Author :Akarsh Aniket
Published by :Akarsh Aniket
Updated at :22 Apr 2026 9:30 PM
विज्ञापन

मोटरसाइकिल से गिरकर महिला घायल
विज्ञापन
बालूमाथ. चतरा-रांची मुख्य पथ पर गिद्दी मोड़ के समीप मोटरसाइकिल से गिरकर एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी. जानकारी के अनुसार पातो देवी (18 वर्ष) पति सूरज कुमार (ग्राम नावाडीह, बारियातू) अपने पति के साथ मोटरसाइकिल में बैठकर अपने घर जा रही थी. इसी दौरान गिद्दी मोड़ के समीप मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो गयी. जिससे पीछे बैठी महिला मोटरसाइकिल से नीचे गिर गयी. घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. जहां डॉक्टर सुरेंद्र कुमार द्वारा उसका प्राथमिक उपचार किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










