पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
चंदवा. पृथ्वी दिवस पर बुधवार प्रखंड मुख्यालय स्थित विभिन्न विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान बच्चों को पृथ्वी की स्थिति, जल, वायु प्रदूषण व पर्यावरण संरक्षण से संबंधित जानकारी दी गयी. स्थानीय ग्रीन फील्ड एकेडमी में पृथ्वी संरक्षण विषय पर बच्चों ने लघु नाटक, पेंटिंग व जागरूकता कार्यक्रम किये. प्राचार्या आनंदी सोरेंग व शिक्षिका ज्योति सिंह ने बच्चों को खेल-खेल में कई एक्ट करवाकर पर्यावरण बचाने की बात बतायी. वहीं मेन रोड स्थित क्रिएटिव एकेडमी परिसर में भी पृथ्वी दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किये गये.निदेशक डा. मनु गुप्ता ने कहा कि बच्चों को प्रकृति से जोड़ना समय की जरूरत है. मौके पर उपप्राचार्य अमृत कौर के अलावे निखिल वर्मा, खुशी कुमारी, राखी दास, वर्षा कुमारी, ऋतु कुमारी, रविरंजन कुमार, मुस्कान, प्रीति कुमारी, दीपक कुमार, सनिका समेत कई छात्र-छात्राएं व अभिभावक मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




