छह माह बाद जलमीनार हुआ चालू, कोरवा परिवारों को मिली राहत
Published by : Akarsh Aniket Updated At : 22 Apr 2026 9:30 PM
छह माह बाद जलमीनार हुआ चालू, कोरवा परिवारों को मिली राहत
बरवाडीह. पुटुआगढ़ गांव में छह माह से खराब पड़े जलमीनार को जिला परिषद सदस्य संतोषी शेखर की पहल पर पुनः चालू कराया गया. ग्रामीणों को लंबे समय से नदी और दूर-दराज के कुओं से पानी लाना पड़ रहा था. सात अप्रैल को गांव दौरे के दौरान जितेंद्र कोरवा, दिनु कोरवा, अनिल कोरवा, बीरेंद्र कोरवा और अर्जुन कोरवा ने जलमीनार की समस्या से अवगत कराया. संतोषी शेखर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पीएचइडी विभाग को तुरंत कार्रवाई का निर्देश दिया. कनीय अभियंता पीयूष रंजन ने मिस्त्री टीम भेजकर जांच करायी, जिसमें पाया गया कि जलमीनार की मेंटेनेंस अवधि समाप्त हो चुकी है. इसके बाद विभाग ने निजी खर्च पर मशीनरी की मरम्मत करायी. पवन सिंह के नेतृत्व में मिस्त्री टीम ने जलमीनार को पूरी तरह ठीक कर पानी आपूर्ति शुरू कर दी. अब ग्रामीणों को नियमित रूप से पीने का पानी मिलने लगा है. जिप सदस्य ने कहा कि आदिम जनजाति परिवारों को सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए प्रयास जारी रहेगा. इस पहल से ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है और उनकी दैनिक जीवन की कठिनाइयाँ कम हुई हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










