हत्या के आरोपी ने पेशी के दौरान गवाह पर हाथ चलाया

Updated at : 05 Jun 2016 8:28 AM (IST)
विज्ञापन
हत्या के आरोपी ने पेशी के दौरान गवाह पर हाथ चलाया

जून 2013 में हुए तिहरे हत्याकांड का गवाह है जयवर्द्धन सिंह लातेहार : व्यवहार न्यायालय परिसर में शनिवार को अदालत में पेशी के दौरान तिहरे हत्याकांड के आरोपी जीतेंद्र पासवान ने गवाह जयवर्द्धन सिंह पर हाथ चला दिया. आरोपी को अन्य बंदियों के साथ हाजत से जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत में लाया जा […]

विज्ञापन

जून 2013 में हुए तिहरे हत्याकांड का गवाह है जयवर्द्धन सिंह

लातेहार : व्यवहार न्यायालय परिसर में शनिवार को अदालत में पेशी के दौरान तिहरे हत्याकांड के आरोपी जीतेंद्र पासवान ने गवाह जयवर्द्धन सिंह पर हाथ चला दिया. आरोपी को अन्य बंदियों के साथ हाजत से जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत में लाया जा रहा था. तभी उसकी नजर गवाह जयवर्द्धन सिंह पर पड़ी और वह उग्र हो गया. उसने गवाह पर हाथ चला दिया. इसी बीच पेशी के लिए लाने वाले कांस्टेबल ने तुरंत स्थिति संभाल लिया. मालूम हो कि बरवाडीह थाना क्षेत्र में घटी एक घटना का ट्रायल अदालत में चल रहा है.

गवाह सरिता देवी की गवाही के उपरांत जयवर्द्धन सिंह की गवाही होनी थी.

डालटनंगज निवासी समीर कुमार दत्ता ने अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध अपने भाई अरुण दत्ता एवं उनके कर्मचारी रिझू सिंह व भोला सिंह का अपहरण कर हत्या का आरोप लगाते हुए बरवाडीह थाना में जून 2013 में प्राथमिकी दर्ज करायी थी. अनुसंधान के क्रम में पुलिस ने जीतेंद्र पासवान एवं वीरेंद्र पासवान को हत्या में शामिल पाया था. दोनों को गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola