नदी को प्रदूषित करनेवालों पर करें कार्रवाई : राय

चंदवा : देवनद-दामोदर नदी बचाओ के प्रणेता सह सूबे के खाद्य व आपूर्ति मंत्री सरयू राय ने बुधवार की दोपहर स्थानीय देवनद नदी तट का जायजा लिया. नदी के दोहन व इसके प्रदूषित जल पर चिंता जतायी. मंत्री श्री सरयू राय के साथ कई पर्यावरण विद व अभियान से जुड़े लोग मौजूद थे. नदी में […]
चंदवा : देवनद-दामोदर नदी बचाओ के प्रणेता सह सूबे के खाद्य व आपूर्ति मंत्री सरयू राय ने बुधवार की दोपहर स्थानीय देवनद नदी तट का जायजा लिया. नदी के दोहन व इसके प्रदूषित जल पर चिंता जतायी. मंत्री श्री सरयू राय के साथ कई पर्यावरण विद व अभियान से जुड़े लोग मौजूद थे. नदी में बड़े वाहनों को धोते देख वे भड़के. अभियान के जिला संयोजक प्रभाकर मिश्र से नदी के हालात पर चर्चा की. मौके पर मौजूद एसडीओ कमलेश्वर नारायण को नदी प्रदूषित करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया. श्री राय ने कहा कि जल के संकट से लोग जूझ रहे हैं. नदी, नाले का संरक्षण नहीं हो पाने के कारण जलस्तर लगातार गिरता जा रहा है.
जल संकट दूर करने के लिए देवनद-दामोदर नदी को हर हाल में बचाना होगा. मौके पर बीडीओ देवानंद राम, थानेदार कमलेश्वर पांडेय, भाजपा जिलाध्यक्ष लाल अमित नाथ शाहदेव के अलावा लाल कौशल नाथ शाहदेव, अभियान के संजीव आजाद, राजेंद्र यादव समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




