लातेहार के भरत गुप्ता करेंगे झारखंड का प्रतिनिधित्व
Updated at : 01 Jun 2016 8:01 AM (IST)
विज्ञापन

लातेहार : भारतीय विद्यालय खेल संघ तत्वावधान में तेलंगाना राज्य के हयाथनगर में आयोजित 61 वीं अंडर-19 राष्ट्रीय विद्यालय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में डे-बोर्डिंग वॉलीबॉल सेंटर लातेहार के भरत प्रसाद गुप्ता झारखंड टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे. इसकी जानकारी जिला खेल पदाधिकारी उमा जायसवाल ने दी. उन्होंने बताया कि तेलंगाना के हयाथनगर में सात से 11 जून […]
विज्ञापन
लातेहार : भारतीय विद्यालय खेल संघ तत्वावधान में तेलंगाना राज्य के हयाथनगर में आयोजित 61 वीं अंडर-19 राष्ट्रीय विद्यालय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में डे-बोर्डिंग वॉलीबॉल सेंटर लातेहार के भरत प्रसाद गुप्ता झारखंड टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे. इसकी जानकारी जिला खेल पदाधिकारी उमा जायसवाल ने दी. उन्होंने बताया कि तेलंगाना के हयाथनगर में सात से 11 जून तक राष्ट्रीय विद्यालय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा.
झारखंड की टीम पांच जून को रांची से दरभंगा एक्सप्रेस से तेलंगाना के लिए रवाना होगी. इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाली झारखंड बालक वर्ग की टीम के कोच प्रवीण मिश्र होंगे. श्री मिश्र डे-बोर्डिंग वॉलीबॉल सेंटर लातेहार के प्रशिक्षक हैं. झारखंड की टीम में बोकारो के छह, धनबाद के तीन, रांची के दो तथा लातेहार के एक खिलाड़ी शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




