माओवादी समर्थक गिरफ्तार
Updated at : 29 May 2016 8:21 AM (IST)
विज्ञापन

लातेहार : पुलिस अधीक्षक अनूप बिरथरे को मिली गुप्त सूचना के आधार पर माओवादी समर्थक ललन कुमार यादव (पंडूआ, टेमकी, लातेहार) को गिरफ्तार कर लिया गया है. इस संबंध में एसडीपीओ पुरुषोत्तम सिंह ने सदर थाना परिसर में पत्रकारों को बताया कि ललन भाकपा माआवोदी श्रवण यादव के लिए काम करता था. उनके लिए लेवी […]
विज्ञापन
लातेहार : पुलिस अधीक्षक अनूप बिरथरे को मिली गुप्त सूचना के आधार पर माओवादी समर्थक ललन कुमार यादव (पंडूआ, टेमकी, लातेहार) को गिरफ्तार कर लिया गया है.
इस संबंध में एसडीपीओ पुरुषोत्तम सिंह ने सदर थाना परिसर में पत्रकारों को बताया कि ललन भाकपा माआवोदी श्रवण यादव के लिए काम करता था. उनके लिए लेवी वसूलता था और पुलिस की गतिविधियों से माओवादियों को अवगत कराता था. पुलिस उसकी तलाश कर रही थी. शुक्रवार को ललन को उसके गांव पंडूआ से गिरफ्तार कर लिया गया. उसके पास से एक मोटरसाइकिल, 24 हजार रुपये नगदी, दो मोबाइल फोन, पांच सिम कार्ड तथा नक्सली साहित्य बरामद किया गया है. ललन की गिरफ्तारी में लातेहार थाना पदाधिकारी रमेश कुमार सिंह, एसआइ आलोक दुबे, राम शरणागत सिंह शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




