30 वर्षों तक काम करा कर मजदूरी नहीं देने का आरोप

Updated at : 28 May 2016 6:58 AM (IST)
विज्ञापन
30 वर्षों तक काम करा कर मजदूरी नहीं देने का आरोप

लातेहार : जिले के चंदवा निवासी किस्मती देवी ने औरंगाबाद बिहार निवासी सह उच्च विद्यालय चंदवा के शिक्षक सुरेंद्र सिंह पर बेटे से तीस वर्षों तक काम करा कर मजदूरी नहीं देने का आरोप लगाया है. श्रीमती देवी ने उपायुक्त के जनता दरबार में इस संबंध में एक आवेदन दिया है. आरोप लगाया कि शिक्षक […]

विज्ञापन

लातेहार : जिले के चंदवा निवासी किस्मती देवी ने औरंगाबाद बिहार निवासी सह उच्च विद्यालय चंदवा के शिक्षक सुरेंद्र सिंह पर बेटे से तीस वर्षों तक काम करा कर मजदूरी नहीं देने का आरोप लगाया है. श्रीमती देवी ने उपायुक्त के जनता दरबार में इस संबंध में एक आवेदन दिया है.

आरोप लगाया कि शिक्षक ने उनके पुत्र रविंद्र कुमार प्रजापति को गोद लेने के बहाने तीस वर्ष तक घर में काम कराया और बाद में किसी प्रकार की कोई मजदूरी नहीं दी. उपायुक्त ने श्रम अधीक्षक को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola