नक्सलियों के खिलाफ लातेहार में पुलिस को मिली बड़ी सफलता

Updated at : 27 May 2016 2:25 PM (IST)
विज्ञापन
नक्सलियों के खिलाफ लातेहार में पुलिस को मिली बड़ी सफलता

लातेहार : पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर जिला पुलिस बल और सीआरपीएफ के जवानों के संयुक्त सर्च अभियान में बड़ी सफलता हाथ लगी है. नक्सलियों के खिलाफ चलाये गये सर्च अभियान में पुलिस ने भारी मात्रा असलहा बरामद किया है. इस सर्च अभियान में 250 हैंडग्रेनेड, 183 जिंदा कारतूस, 300 जिलेटिन की […]

विज्ञापन

लातेहार : पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर जिला पुलिस बल और सीआरपीएफ के जवानों के संयुक्त सर्च अभियान में बड़ी सफलता हाथ लगी है. नक्सलियों के खिलाफ चलाये गये सर्च अभियान में पुलिस ने भारी मात्रा असलहा बरामद किया है. इस सर्च अभियान में 250 हैंडग्रेनेड, 183 जिंदा कारतूस, 300 जिलेटिन की छड़े और 577 आयरन पाइप बरामद किया गया है. हालांकि पुलिस के हाथ कोई भी नक्सली नहीं लग पाया.

जानकारी के अनुसार लातेहार जिले के हेरंगंज थाना क्षेत्र में सेरेंनडाग के डोरीपुण्‍डरा जंगल में यह सर्च अभियान चलाया गया है. झारखंड में न‍क्सलियों के गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए सीआरपीएफ के सहयोग से जिला पुलिस लगातार सर्च अभियान चलना रही है. कई स्थानों पर पुलिस को पूर्व भी सफलता मिली है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola