फाइनेंस कंपनी के कर्मी से ढाई लाख रुपये लूटे

Updated at : 25 May 2016 12:42 AM (IST)
विज्ञापन
फाइनेंस कंपनी के कर्मी से ढाई लाख रुपये लूटे

चंदवा : पटना के फतुहा जिला अंतर्गत बांकीपुर निवासी अभय कुमार ने चंदवा थाना में ढाई लाख रुपये लूटे जाने का मामला दर्ज कराया है. मामले की चंदवा पुलिस पड़ताल कर रही है. प्राथमिकी में अभय ने कहा है कि वह हिंदुजा रिलेंट फाइनेंस लि. में कनेक्शन एग्जीक्यूटिव के पद पर काम करता है. वह […]

विज्ञापन
चंदवा : पटना के फतुहा जिला अंतर्गत बांकीपुर निवासी अभय कुमार ने चंदवा थाना में ढाई लाख रुपये लूटे जाने का मामला दर्ज कराया है. मामले की चंदवा पुलिस पड़ताल कर रही है. प्राथमिकी में अभय ने कहा है कि वह हिंदुजा रिलेंट फाइनेंस लि. में कनेक्शन एग्जीक्यूटिव के पद पर काम करता है. वह रांची के रवि स्टील रोड नं. 1 के पास रहता है.
सोमवार 23 मई को वह रांची से सुबह 10 बजे मोटरसाइकिल से बालूमाथ के लिए चला. बालूमाथ स्थित झारखंड ढाबा में शंकर यादव (नगड़ा) से 63,680 रुपये व जगमोहन यादव से 1,88,010 रुपये की वसूली की. इसके बाद शाम करीब 6.15 में रांची के लिये चला.
चंदवा प्रखंड अंतगर्त हिसरी गांव में यात्री शेड के समीप पेशाब करने के लिये रुका, तभी चंदवा की ओर से काले रंग की मोटरसाइकिल से दो लोग पहुंचे. दोनों ने रिवाल्वर के बल पर उससे मोबाइल छीन ली और रुपये से भरी थैली भी लूट ली, जिसमें कुल 2,51,690 रुपये थे. दोनों लुटेरों की उम्र करीब 22-25 वर्ष के बीच थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola