प्रमाण पत्र बनाने के लिए परेशान हैं अभिभावक

चंदवा : इन दिनों प्रमाण पत्र को लेकर चंदवा प्रखंड के विद्यार्थी व अभिभावक काफी परेशान हैं. प्रज्ञा केंद्र व प्रखंड सह अंचल कार्यालय का चक्कर लगाते-लगाते लोग परेशान हैं. उपायुक्त लातेहार के निर्देश के बाद आय, आवासीय, जाति, चरित्र प्रमाण पत्र के अलावा जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र अब संबंधित पंचायत के प्रज्ञा केंद्रों […]
चंदवा : इन दिनों प्रमाण पत्र को लेकर चंदवा प्रखंड के विद्यार्थी व अभिभावक काफी परेशान हैं. प्रज्ञा केंद्र व प्रखंड सह अंचल कार्यालय का चक्कर लगाते-लगाते लोग परेशान हैं. उपायुक्त लातेहार के निर्देश के बाद आय, आवासीय, जाति, चरित्र प्रमाण पत्र के अलावा जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र अब संबंधित पंचायत के प्रज्ञा केंद्रों से ही बनाये जायेंगे. प्रखंड व अंचल कार्यालय से प्रमाण पत्र बनाने पर रोक लगा दी गयी है.
अब लोग कंप्यूटर की खराबी व नेटवर्क के चक्कर में फंस गये हैं. कोई भी प्रमाण पत्र बनाने के लिए सभी कागजातों को प्रज्ञा केंद्र द्वारा अपलोड कर संबंधित अधिकारी को भेजा जाता है. इसके बाद प्रमाण पत्र प्रज्ञा केंद्र से प्रिंट कर दिया जाता है. लोग अब प्रज्ञा केंद्र व प्रखंड सह अंचल कार्यालय के बीच फंसे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




