रन फॉर झारखंड में दौड़ा लातेहार

लातेहार : झारखंड स्पोर्ट्स डेवलपमेंट फाउंडेशन लातेहार के तत्वावधान में सोमवार को कारगिल पार्क से समाहरणालय तक रन फॉर झारखंड का आयोजन किया गया. दौड़ में लोहरदगा विधायक कमल किशोर भगत, आजसू के चतरा लोस प्रभारी सह केंद्रीय महासचिव तिलेश्वर साहू, नगर पंचायत अध्यक्ष सुशील कुमार अग्रवाल, आजसू मनिका विस प्रभारी मुनेश्वर उरांव, लातेहार प्रभारी […]
लातेहार : झारखंड स्पोर्ट्स डेवलपमेंट फाउंडेशन लातेहार के तत्वावधान में सोमवार को कारगिल पार्क से समाहरणालय तक रन फॉर झारखंड का आयोजन किया गया. दौड़ में लोहरदगा विधायक कमल किशोर भगत, आजसू के चतरा लोस प्रभारी सह केंद्रीय महासचिव तिलेश्वर साहू, नगर पंचायत अध्यक्ष सुशील कुमार अग्रवाल, आजसू मनिका विस प्रभारी मुनेश्वर उरांव, लातेहार प्रभारी रामपति गंझू, सांसद प्रतिनिधि महेंद्र प्रसाद गुप्ता, गुड्ड लाल नाथ शाहदेव शामिल हुए.
समाहरणालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में झारखंड व देश के विकास के लिए शपथ लिया गया. मौके पर फाउंडेशन के जिला संयोजक विशाल शर्मा ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य स्कूली बच्चों एवं युवाओं को खेल के प्रति जागरूक करना है. यह दौड़ स्वामी विवेकानंद की जयंती पखवारे पर आयोजित कार्यक्रम की एक कड़ी है.
विधायक श्री भगत एवं आजसू नेता श्री साहू ने कहा कि युवाओं से ही देश में परिवर्तन संभव है. युवाओं को देश की उन्नति एवं समृद्धि के लिए आगे आना होगा. नपं अध्यक्ष श्री अग्रवाल ने कहा कि युवाओं को अपनी ऊर्जा सकारात्मक दिशा में लगाने की जरूरत है.
दौड़ में मो शमीम खां, आर्सेन तिर्की, बिरसा मुंडा, संतोष कुमार पासवान, अंकित पांडेय, कौशल कुमार सिंह, श्रवण पांडेय, लालमोहन सिंह, रामप्यारे प्रसाद, सुनील कुमार, एस ठाकुर, बसंत यादव, महेंद्र प्रसाद, सेलेस्टीन कुजूर, सुजीत दास, शिवपूजन प्रसाद, कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, डे बोर्डिग सेंटर समेत विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




