मंदिर से चांदी के मुकुट की चोरी

लातेहार : शहर के कचहरी के पास स्थित काली मंदिर से माता काली की प्रतिमा से मुकुट गायब होने की खबर शहर में आग की तरह फैल गयी. खबर सुनने के बाद श्रद्धालु मंदिर पहुंचने लगे. जानकारी के अनुसार बुधवार की अपराह्न् मंदिर के आसपास के कई बच्चे श्रद्धालु नित्य की तरह मंदिर की फर्श […]
लातेहार : शहर के कचहरी के पास स्थित काली मंदिर से माता काली की प्रतिमा से मुकुट गायब होने की खबर शहर में आग की तरह फैल गयी. खबर सुनने के बाद श्रद्धालु मंदिर पहुंचने लगे. जानकारी के अनुसार बुधवार की अपराह्न् मंदिर के आसपास के कई बच्चे श्रद्धालु नित्य की तरह मंदिर की फर्श साफ कर रहे थे.
इसी बीच दो महिलाएं वहां आयीं और मंदिर का गेट खोलने को बच्चों से कहा. बच्चों ने कहा कि मंदिर शाम में खुलता है. अभी सफाई हो रही है. इस पर भी महिलाएं नहीं मानी और खुद ही गेट खोल कर अंदर आ गयी. बच्चे भी सफाई में लग गये और उन महिलाओं पर ध्यान नहीं दिया. संध्या में जब पुजारी जीतेंद्र कुमार आरती करने पहुंचे, तो माता की प्रतिमा से मुकुट को गायब पाया.
उन्होंने आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी. गुरुवार को उन्होंने इसकी सूचना लातेहार थाना को दी. उन्होंने बताया कि तकरीबन 30 ग्राम के वजन का चांदी का मुकुट था और उस पर सोने का पानी चढ़ाया गया था. चोरी के बाद नया मुकुट खरीद कर ला गया और पूजा अर्चना प्रारंभ की गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




