शव के साथ एनएच जाम कर की मुआवजे की मांग

Updated at : 16 Apr 2016 8:06 AM (IST)
विज्ञापन
शव के साथ एनएच जाम कर की मुआवजे की मांग

चंदवा : चेतर पंचायत के रखांत टोला निवासी बनवारी महतो के पुत्र मुकेश महतो की हत्या कर दी गयी. ज्ञात हो कि गुरुवार को बारियातू प्रखंड के अमरवाडीह पंचायत के रहीया उपरखुरहा गांव निवासी दुलारचंद गंझू के कूप से अज्ञात युवक का शव बरामद किया गया था. शव की पहचान मुकेश महतो के रूप में […]

विज्ञापन
चंदवा : चेतर पंचायत के रखांत टोला निवासी बनवारी महतो के पुत्र मुकेश महतो की हत्या कर दी गयी. ज्ञात हो कि गुरुवार को बारियातू प्रखंड के अमरवाडीह पंचायत के रहीया उपरखुरहा गांव निवासी दुलारचंद गंझू के कूप से अज्ञात युवक का शव बरामद किया गया था. शव की पहचान मुकेश महतो के रूप में की गयी.
बताते चलें कि बनवारी ने चंदवा थाना में पुत्र के गुमशुदगी का सनहा दर्ज कराया था. इसमें कहा गया था कि उसका पुत्र मुकेश सरहुल के दिन रखांत गांव से चंदवा आया था. उसके बाद से उसकी कोई सूचना नहीं मिली है.
इधर शव की पहचान मुकेश के रूप में होने के बाद पूरे रखांत गांव में मातम छा गया. परिजनों को रो-रो कर बुरा हाल था. अंत्यपरीक्षण के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया था. परिजनों समेत ग्रामीणों ने शुक्रवार की दोपहर बाद शव के साथ एनएच 75 परहिया टोला के समीप जाम कर दिया. इस बीच दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी. लोग 10 लाख रुपये मुआवजा व नौकरी की मांग कर रहे थे.
मामले की सूचना के बाद सीओ रविश राज सिंह, प्रमुश नवाहिर उरांव, थाना प्रभारी रतन कुमार सिंह जाम स्थल पहुंचे. परिजनों से बात की. सीओ श्री सिंह ने कहा कि पारिवारिक लाभ दिया जायेगा. सरकार द्वारा दी जाने वाली सभी सुविधाएं परिजनों को मिलेंगी. करीब डेढ़ घंटे तक एनएच जाम रहा. पुलिस ने जल्द ही मामले का उदभेदन करने का आश्वासन दिया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola