घायल रितेश ने रिम्स में दम तोड़ा
Updated at : 14 Apr 2016 7:45 AM (IST)
विज्ञापन

बारियातू : प्रखंड निवासी विशुनदेव प्रसाद के पुत्र रितेश कुमार उर्फ टिंकु (30) की मौत मंगलवार की रात रिम्स रांची में हो गयी. बताते चले कि बुधवार छह अप्रैल को टिंकु दोस्तों के साथ लवालौंग, चतरा से एक बारात में शामिल होकर लौट रहा था. इसी क्रम में एनएच 99 पर बगरा मोड़ स्थित सेरेनदाग […]
विज्ञापन
बारियातू : प्रखंड निवासी विशुनदेव प्रसाद के पुत्र रितेश कुमार उर्फ टिंकु (30) की मौत मंगलवार की रात रिम्स रांची में हो गयी. बताते चले कि बुधवार छह अप्रैल को टिंकु दोस्तों के साथ लवालौंग, चतरा से एक बारात में शामिल होकर लौट रहा था. इसी क्रम में एनएच 99 पर बगरा मोड़ स्थित सेरेनदाग पंचायत सचिवालय के समीप कार असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी.
कार में पांच लोग सवार थे. इसमें रितेश कुमार को गंभीर चोट आयी थी. रिम्स रांची में उसका इलाज किया जा रहा था. मंगलवार की रात उसका देहांत हो गया. रितेश का पांच वर्षीय पुत्र मीठू व एक वर्षीय पुत्री मिठ्ठी है. विशुनदेव प्रसाद का रितेश इकलौता पुत्र था. बारियातू स्थित मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




