नीलांबर-पीतांबर के बताये मार्ग पर चलें

नीलांबर-पीतांबर स्मारक का स्थापना दिवस मना लातेहार : नीलांबर-पीतांबर स्मारक का आठवां स्थापना दिवस मंगलवार को मनाया गया. इस अवसर पर रांची-मेदिनीनगर पथ पर मतनाग (जोगनाटांड़) में अखिल झारखंड खरवार जनजाति विकास परिषद केंद्रीय कमेटी के तत्वावधान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. उदघाटन जिला परिषद सदस्य रामदेव सिंह (लातेहार), रघुपाल सिंह (मनिका), विनोद सिंह […]
नीलांबर-पीतांबर स्मारक का स्थापना दिवस मना
लातेहार : नीलांबर-पीतांबर स्मारक का आठवां स्थापना दिवस मंगलवार को मनाया गया. इस अवसर पर रांची-मेदिनीनगर पथ पर मतनाग (जोगनाटांड़) में अखिल झारखंड खरवार जनजाति विकास परिषद केंद्रीय कमेटी के तत्वावधान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया.
उदघाटन जिला परिषद सदस्य रामदेव सिंह (लातेहार), रघुपाल सिंह (मनिका), विनोद सिंह एवं परिषद के अध्यक्ष रामेश्वर सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया.
इससे पूर्व पंचायती राज के प्रतिनिधियों ने शहीद वेदी एवं नीलांबर-पीतांबर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. पूजा-अर्चना की. जिप सदस्य रामदेव सिंह ने कहा कि नीलांबर पीतांबर ने लातेहार-गारूप्रखंड की सीमा पर अवस्थित कुरुंद घाटी को अपना ठिकाना बनाया था. दोनों भाइयों ने युद्ध में अंगरेजों के दांत खट्टे कर दिये थे.
स्वाधीनता संग्राम के दौरान अंगरेजों के कुरुंद शिविर पर कई बार हमला बोला था. जिप सदस्य रघुपाल सिंह ने कहा कि अंगरेज अधिकारी डालटन स्थानीय जमींदारों को बहला-फुसला कर छल से दोनों भाइयों को पकड़ने में कामयाब रहा व लेस्लीगंज छावनी में दोनों को फांसी दे दी गयी. नीलांबर-पीतांबर की कुरबानी के किस्से आज भी गांव-गांव में सुने जाते हैं. रामेश्वर सिंह ने कहा कि नीलांबर-पीतांबर की जीवनी हमें त्याग व बलिदान की प्रेरणा देती है.
हमें उनके बताये मार्ग पर चलने की आवश्यकता है. उन्होंने समाज के लोगों से शिक्षा के प्रति जागरूक होने व नशापान को त्यागने की अपील की. मौके पर देवमोहन सिंह, धनेश्वर सिंह, संतोष पासवान, जानकी सिंह, प्रदीप सिंह, अजय तिवारी, अयोध्या सिंह समेत पंचायती राज के कई प्रतिनिधि उपस्थित थे.
कार्यक्रम में जिला परिषद अध्यक्ष पूर्णिमा सिंह एवं मनिका विधायक हरिकृष्ण सिंह भी शिरकत करनेवाले थे, लेकिन समाचार लिखे जाने तक वे कार्यक्रम में नहीं पहुंच पाये थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




