असामाजिक तत्वों पर होगी कठोर कार्रवाई
Updated at : 10 Apr 2016 9:19 AM (IST)
विज्ञापन

गारू : रामनवमी और सरहुल जुलूस के दौरान गड़बड़ी फैलानेवाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जायेगी. यह बात गारू थाना प्रभारी सुरेश प्रसाद ने थाना परिसर में आयोजित शांति समिति की बैठक को संबोधित करते हुए कही. उन्होंने कहा कि जुलूस के दौरान किसी तरह का उपद्रव व गड़बड़ी फैलानेवालों को किसी भी […]
विज्ञापन
गारू : रामनवमी और सरहुल जुलूस के दौरान गड़बड़ी फैलानेवाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जायेगी. यह बात गारू थाना प्रभारी सुरेश प्रसाद ने थाना परिसर में आयोजित शांति समिति की बैठक को संबोधित करते हुए कही. उन्होंने कहा कि जुलूस के दौरान किसी तरह का उपद्रव व गड़बड़ी फैलानेवालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जायेगा. पूर्व प्रमुख मंगल उरांव ने भी सभी से शांतिपूर्ण रूप से पर्व मनाने की अपील की. इस अवसर पर रेफरल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी अमरेश कुमार, जिप सदस्य सुखदेव उरांव, मुखिया शिवशंकर सिंह, पंसस बालेश्वर सिंह, असगर अंसारी, सबिना तेलरा, सुरेश्वर सिंह समेत अन्य शामिल थे.
बरवाडीह में शांति समिति की बैठक आज
बरवाडीह. प्रखंड में रामनवमी पर्व शांति पूवर्क तरीके से मनाने के लिए रविवार को थाना परिसर में प्रखंड शांति समिति की बैठक होगी. थाना प्रभारी विश्वनाथ सिंह ने बताया कि बैठक में शांति समिति के सभी सदस्यों, मुखिया, प्रमुख, उप प्रमुख समेत कई लोगों को आमंत्रित किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




