आदर्श की लड़ाई लड़ती है भाजपा : हरिकृष्ण

Updated at : 07 Apr 2016 7:14 AM (IST)
विज्ञापन
आदर्श की लड़ाई लड़ती है भाजपा : हरिकृष्ण

लातेहार : भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में भाजपा का 36 वां स्थापना दिवस केके काट कर मनाया गया. मौके पर मनिका विधायक हरिकृष्ण सिंह ने कहा कि भाजपा आदर्श की लड़ाई लड़ती है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री रघुवर दास की नीति व सिद्धांतों को गांव-गांव जा कर ग्रामीणों के समक्ष रखने की […]

विज्ञापन

लातेहार : भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में भाजपा का 36 वां स्थापना दिवस केके काट कर मनाया गया. मौके पर मनिका विधायक हरिकृष्ण सिंह ने कहा कि भाजपा आदर्श की लड़ाई लड़ती है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री रघुवर दास की नीति व सिद्धांतों को गांव-गांव जा कर ग्रामीणों के समक्ष रखने की दरकार है. इससे पहले श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यापर्ण किया गया. मौके पर राजधनी प्रसाद यादव, लाल अमीत नाथ शाहदेव, नरेश पाठक, मोहर सिंह यादव, राकेश कुमार दुबे, राजन तिवारी, प्रेमचंद पांडेय, सुदामा प्रसाद गुप्ता, कन्हाई पासवान, देवमोहन सिंह, रामदेव सिंह, गणोश प्रसाद, संतोष यादव, अनुज तिवारी, संत कुमार गुप्ता, प्रकाश साव, बिरबल सिंह आदि उपस्थित थे.

महुआडांड़ में मना भाजपा स्थापना दिवस

महुआडांड : भाजपा का स्थापना दिवस समारोह महुआडांड़ प्रखंड भाजपा कार्यालय में मंडल अध्यक्ष संजय कुमार जायसवाल के नेतृत्व में मनाया गया़ प्रखंड के सभी भाजपाइयों ने एक जुटता का परिचय देते हुए भारी संख्या में शिरकत की़ मौके पर मनोज जायसवाल, शंभु प्रसाद, जयराम प्रसाद, सूचित प्रसाद, अशोक कुमार सिंह, भानु प्रताप शाह, अंतु साव, रवींद्र ठाकुर, दिलीप प्रसाद समेत काफी संख्या में भाजपाई मौजूद थे़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola