एक कमरे में थे चार कक्षा के विद्यार्थी
Updated at : 05 Apr 2016 7:48 AM (IST)
विज्ञापन

प्रमुख ने किया विद्यालय का निरीक्षण बारियातू : प्रखंड प्रमुख महाबीर उरांव ने सोमवार को साल्वे पंचायत के उप्रावि कोठाटांड़ का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान एक ही कमरे में एक से चार वर्ग के बच्चे बैठे पाये गये. प्रमुख ने छात्र-छात्राओं से गिनती पूछी. कक्षा चार तक का कोई भी छात्र गिनती नहीं बता […]
विज्ञापन
प्रमुख ने किया विद्यालय का निरीक्षण
बारियातू : प्रखंड प्रमुख महाबीर उरांव ने सोमवार को साल्वे पंचायत के उप्रावि कोठाटांड़ का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान एक ही कमरे में एक से चार वर्ग के बच्चे बैठे पाये गये. प्रमुख ने छात्र-छात्राओं से गिनती पूछी. कक्षा चार तक का कोई भी छात्र गिनती नहीं बता सका.
विद्यालय में महज 22 विद्यार्थी उपस्थित थे. विद्यालय के प्रधानाध्यापक अंगुलेश कुमार सिंह ने श्री उरांव को बताया कि विद्यालय में कुल 66 विद्यार्थी नामांकित हैं. 2016 की उपस्थिति पंजी भी नहीं बनायी गयी है. विद्यालय में सहयोगी शिक्षक बसंत कुमार सिंह भी अनुपस्थित थे. एक मात्र चापानल, वह भी खराब होने पर प्रमुख ने नाराजगी जतायी.
बायोमेट्रिक्स सेवा शुरू : हेरहंज. प्रखंड कार्यालय के कंप्यूटर कक्ष में बायोमेट्रिक्स सिस्टम लगा दिया गया है. बीडीओ आशीष कुमार ने कहा कि अब कर्मी समय पर कार्यालय पहुंचेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




