हत्यारों को संरक्षण दे रही है सरकार : केडी सिंह

Updated at : 23 Mar 2016 5:19 AM (IST)
विज्ञापन
हत्यारों को संरक्षण दे रही है सरकार : केडी सिंह

चंदवा : भाकपा राज्य सचिव के केडी सिंह ने कहा कि हेरहंज के दो पशु व्यापारियों की हत्या जघन्य अपराध है. निश्चित ही इसकी कड़ी निंदा होनी चाहिए. दादरी, बोकारो व हेरहंज की घटना में समानता है. राज्य सरकार हत्यारों को संरक्षण दे रही है. चंदवा प्रखंड के चकला गांव में एक पशु व्यापारी की […]

विज्ञापन
चंदवा : भाकपा राज्य सचिव के केडी सिंह ने कहा कि हेरहंज के दो पशु व्यापारियों की हत्या जघन्य अपराध है. निश्चित ही इसकी कड़ी निंदा होनी चाहिए. दादरी, बोकारो व हेरहंज की घटना में समानता है.
राज्य सरकार हत्यारों को संरक्षण दे रही है. चंदवा प्रखंड के चकला गांव में एक पशु व्यापारी की मौत पर हंगामा नहीं होने पर कहा कि इसकी सूचना हमलोगों तक नही पहुंच सकी थी. पुलिस सजग रहती, तो बालूमाथ की घटना नहीं होती. श्री सिंह मंगलवार को नवादा दौरा के बाद चंदवा में बोल रहे थे.
राज्य सचिव मंडल सदस्य इफ्तेखार महमूद ने कहा कि ऐसी घटना एक सोची-समझी साजिश के तहत हो रही है. सरकार मुख्य मुजरिमों को बचा रही है. यह सरकार के लिए शर्म की बात हैं. मौके पर जिला सचिव प्रमोद कुमार के अलावे अंचल सचिव मो अलाउद्दीन, भूषण रजक, मो नौशाद समेत अन्य लोग मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola