निजी स्कूलों में री-एडमिशन के नाम पर शुल्क वसूली पर होगी कार्रवाई : उपायुक्त

Updated:
विज्ञापन
निजी स्कूलों में री-एडमिशन के नाम पर शुल्क वसूली पर होगी कार्रवाई : उपायुक्त

निजी स्कूलों में री-एडमिशन के नाम पर शुल्क वसूली पर होगी कार्रवाई : उपायुक्त

विज्ञापन

लातेहार ़ जिला समाहरणालय सभाकक्ष में उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में जिले के सभी निजी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी. इसमें उपायुक्त ने स्पष्ट संदेश दिया कि शिक्षा एक सेवा है, इसका व्यवसायीकरण या अभिभावकों का आर्थिक शोषण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. उन्होंने सभी विद्यालयों को शासन द्वारा निर्धारित मानकों का शत-प्रतिशत पालन करने और विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ अनुशासन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. 10 अप्रैल तक शुल्क समिति गठित करने का अल्टीमेटम : उपायुक्त ने अवैध शुल्क वसूली पर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि किसी भी विद्यालय द्वारा मनमाना शुल्क नहीं लिया जायेगा. सभी स्कूलों में विद्यालय शुल्क समिति का गठन अनिवार्य है. उन्होंने कड़े लहजे में निर्देश दिया कि 10 अप्रैल तक समिति गठन की सूचना जिला प्रशासन को उपलब्ध करायें, अन्यथा संबंधित विद्यालयों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जायेगी. इसके साथ ही, एक ही बच्चे का दो स्कूलों में नामांकन पाये जाने पर भी संबंधित प्रबंधन पर गाज गिरेगी. री-एडमिशन के नाम पर वसूली पर पूर्ण रोक : अभिभावकों को बड़ी राहत देते हुए उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि री-एडमिशन के नाम पर किसी भी प्रकार का अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जा सकता. यदि किसी विद्यालय से ऐसी शिकायत प्राप्त होती है, तो प्रशासन सख्त एक्शन लेगा. उन्होंने जोर देकर कहा कि शिक्षा जैसे संवेदनशील क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अनियमितता को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. जन सेतु पोर्टल पर दर्ज करायें शिकायत : पारदर्शिता बनाये रखने के लिए उपायुक्त ने सभी स्कूलों को अपने परिसर में जन सेतु पोर्टल का हेल्पलाइन नंबर 6287399707 प्रमुखता से प्रदर्शित करने का आदेश दिया. उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि यदि कोई स्कूल री-एडमिशन या अनावश्यक मद में पैसे की मांग करता है, तो तुरंत इस हेल्पलाइन नंबर पर सूचना दें. प्रशासन शिकायतों का त्वरित निवारण सुनिश्चित करेगा. बैठक में मौजूद अधिकारी : बैठक में उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद, जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रिंस कुमार, जिला शिक्षा अधीक्षक गौतम कुमार साहू, जिला परिवहन पदाधिकारी उमेश मंडल और जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन समेत जिले के विभिन्न निजी स्कूलों के प्रधानाध्यापक उपस्थित थे.

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola