सड़क हादसे में तीन वर्षीय मासूम की मौत, सड़क जाम

Updated:
विज्ञापन
सड़क हादसे में तीन वर्षीय मासूम की मौत, सड़क जाम

सड़क हादसे में तीन वर्षीय मासूम की मौत, सड़क जाम

विज्ञापन

हेरहंज ़ बालूमाथ-हेरहंज-पांकी मुख्य पथ पर मेराल (मासिलौंग) गांव के समीप मंगलवार को एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से तीन वर्षीय बच्ची सृष्टि कुमारी की मौत हो गयी. मृतका राहुल उरांव की पुत्री थी. घटना के बाद आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया, जिसे प्रशासनिक अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद हटाया गया. इलाज के दौरान तोड़ा दम : मंगलवार सुबह करीब नौ बजे बच्ची अपने घर के समीप खेल रही थी, तभी एक अनियंत्रित अज्ञात वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया. गंभीर रूप से घायल बच्ची को तत्काल बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे रिम्स रेफर कर दिया गया. परिजनों ने उसे रांची के द एलायंस हॉस्पिटल में भर्ती कराया, लेकिन इलाज के दौरान शाम को उसकी मौत हो गयी. अधिकारियों ने दिया उचित मुआवजे का भरोसा : शव गांव पहुंचते ही ग्रामीण उग्र हो गये और सड़क जाम कर दिया. सूचना मिलते ही बीडीओ, सीओ और थाना प्रभारी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे. अधिकारियों ने परिजनों को ढांढ़स बंधाया और सरकारी प्रावधान के तहत उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया, इसके बाद जाम समाप्त हुआ. इस दौरान मुखिया प्रीति कुजूर, अनिल उरांव, उपेंद्र यादव सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे. इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola