आवासीय विद्यालय के समीप शराब दुकान खोले जाने का ग्रामीणों ने किया विरोध

Updated:
विज्ञापन
आवासीय विद्यालय के समीप शराब दुकान खोले जाने का ग्रामीणों ने किया विरोध

आवासीय विद्यालय के समीप शराब दुकान खोले जाने का ग्रामीणों ने किया विरोध

विज्ञापन

बालूमाथ़ प्रखंड मुख्यालय में मुरपा रोड स्थित अनुसूचित जाति आवासीय विद्यालय के समीप अंग्रेजी शराब दुकान खोले जाने का स्थानीय लोगों ने विरोध किया है. इससे लोगों में भारी आक्रोश है. अभिभावक व स्थानीय ग्रामीणों ने इसे बच्चों की शिक्षा, सुरक्षा के लिए खतरा बताया. यह दुकान पहले प्रोजेक्ट बालिका विद्यालय के पास संचालित होती थी. वहां छात्राओं की सुरक्षा को लेकर विरोध के बाद प्रशासनिक हस्तक्षेप से इसे वहां से हटा दिया गया. अब इसे पुराने कस्तूरबा विद्यालय, प्रखंड कार्यालय की चारदीवारी व आवासीय विद्यालय के मुख्य द्वार के समीप खोलने की तैयारी हो रही है. यह देख स्थानीय लोगों ने फिर से इसका विरोध शुरू कर दिया है. मामले पर जिला परिषद उपाध्यक्ष अनीता देवी ने जिला उत्पाद अधीक्षक प्रीतिनंदन भगत से दूरभाष पर बात की. दुकान को यहां से तत्काल हटाने की मांग की है. कहा कि किसी भी शिक्षण संस्थान या छात्रावास के समीप शराब दुकान का संचालन ठीक नहीं है. बच्चों का भविष्य व सुरक्षा राजस्व से अधिक महत्वपूर्ण है. वहीं, प्रशासन से दुकान को अविलंब अन्यत्र स्थानांतरित करने की मांग की है. नगर पंचायत बोर्ड की बैठक 16 को

लातेहार. नगर पंचायत बोर्ड की बैठक आगामी 16 अप्रैल को नगर पंचायत कार्यालय में आयोजित की गयी है. चुनाव के बाद यह पहली बैठक है जिसमें कई बिंदुओं पर चर्चा की जायेगी.

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola