संगठन की मजबूती के लिए सभी कार्यकर्ता ईमानदारी से कार्य करें : विधायक

संगठन की मजबूती के लिए सभी कार्यकर्ता ईमानदारी से कार्य करें : विधायक
लातेहार ़ जिला मुख्यालय स्थित परिसदन (सर्किट हाउस) में जिला युवा कांग्रेस कार्यकारिणी समिति की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता युवा जिला अध्यक्ष अमित यादव ने की. इसमें मुख्य अतिथि के रूप में मनिका विधायक रामचंद्र सिंह एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश महासचिव सह जिला प्रभारी मुन्ना खान उपस्थित थे. युवाओं की सक्रियता का लाभ पार्टी को मिलेगा : बैठक को संबोधित करते हुए विधायक रामचंद्र सिंह ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए सभी कार्यकर्ता ईमानदारी और लगन से कार्य करें. उन्होंने युवाओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि संगठन विस्तार में जहां भी मेरी आवश्यकता होगी, मैं सदैव तत्पर रहूंगा. उन्होंने उम्मीद जतायी कि युवाओं की सक्रियता का लाभ आगामी चुनावों में पार्टी को निश्चित तौर पर मिलेगा. नयी कमेटी में दिखेगी युवाओं की ऊर्जा : युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष आफताब आलम ने आगामी रणनीतियों पर चर्चा करते हुए कहा कि अगले एक माह के भीतर जिला एवं प्रखंड स्तर की नयी कमेटी का विस्तार कर लिया जायेगा. इस बार संगठन में ऊर्जावान और नये चेहरों को प्राथमिकता दी जायेगी. जिला प्रभारी मुन्ना खान ने कहा कि हमारा लक्ष्य लातेहार जिला युवा कांग्रेस को पूरे प्रदेश में नंबर वन बनाना है, इसके लिए पंचायत स्तर तक कमेटी गठित की जायेगी. मीडिया प्रभारी पंकज तिवारी ने कहा कि जनहित की समस्याओं और क्षेत्रीय मुद्दों पर जरूरत पड़ने पर उग्र जन आंदोलन किया जायेगा. उन्होंने महंगाई और भोजपुरी भाषा के मुद्दे पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी. बैठक में मनिका विधानसभा अध्यक्ष ओमप्रकाश यादव, विधायक प्रतिनिधि हरिशंकर यादव, सुरेन्द्र उरांव, संतोष रजक, विजेंद्र उरांव, सकलदीप उरांव, अफरोज आलम, कुलदीप यादव, राजीव यादव, परितोष, सुहेल अंसारी और मनोज पासवान सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




