इंजन फेल होने से दो घंटे खड़ी रही ट्रेन

Updated at : 20 Mar 2016 8:22 AM (IST)
विज्ञापन
इंजन फेल होने से दो घंटे खड़ी रही ट्रेन

बरवाडीह : बरवाडीह बरकाकाना रेलखंड में छिपादोहर रेलवे स्टेशन में शनिवार की सुबह बरवाडीह गोमी सवारी गाड़ी का इंजन फेल होने से यह ट्रेन दो घंटा तक खड़ी रही. बरवाडीह गोमी सवारी गाड़ी अपने निर्धारित समय से बरवाडीह रेलवे स्टेशन से सुबह 5.45 बजे खुली थी. ट्रेन छिपादोहर रेलवे स्टेशन छह बजे पहुंची. इसके बाद […]

विज्ञापन
बरवाडीह : बरवाडीह बरकाकाना रेलखंड में छिपादोहर रेलवे स्टेशन में शनिवार की सुबह बरवाडीह गोमी सवारी गाड़ी का इंजन फेल होने से यह ट्रेन दो घंटा तक खड़ी रही. बरवाडीह गोमी सवारी गाड़ी अपने निर्धारित समय से बरवाडीह रेलवे स्टेशन से सुबह 5.45 बजे खुली थी.
ट्रेन छिपादोहर रेलवे स्टेशन छह बजे पहुंची. इसके बाद ट्रेन का इंजन काम करना बंद कर दिया. इंजन फेल होने की सूचना बरवाडीह रेल अधिकारियों को दी गयी. इस दौरान इंजन को ठीक करने का भी प्रयास किया गया. दूसरा रेल इंजन पहुंचने पर 8.10 बजे ट्रेन को रवाना किया गया. इस दौरान ट्रेन के रेल यात्री परेशान रहे. वहीं दूसरी ट्रनों का भी परिचालन प्रभावित रहा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola