उपभोक्ताओं को भेजा जा रहा टेलीफोन बिल

Updated at : 20 Mar 2016 8:21 AM (IST)
विज्ञापन
उपभोक्ताओं को भेजा जा रहा टेलीफोन बिल

गारू (लातेहार) : गारू में दूरसंचार का एक मात्र साधन बीएसएनएल की लैंडलाइन सेवा दस महीने से ठप है. इससे उपभोक्ताअों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इस संबंध में उपभोक्ता आलोक कुमार, अजित कुमार, रमेश कुमार,योगेंद्र सिंह आदि ने बताया कि 23 जून 2015 से गारू में लैंडलाइन सेवा पूरी तरह ठप […]

विज्ञापन
गारू (लातेहार) : गारू में दूरसंचार का एक मात्र साधन बीएसएनएल की लैंडलाइन सेवा दस महीने से ठप है. इससे उपभोक्ताअों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इस संबंध में उपभोक्ता आलोक कुमार, अजित कुमार, रमेश कुमार,योगेंद्र सिंह आदि ने बताया कि 23 जून 2015 से गारू में लैंडलाइन सेवा पूरी तरह ठप है. लैंडलाइन ठप रहने के बावजूद विभाग द्वारा हर महीने टेलीफोन बिल भेजा जा रहा है. गारू में की लैंडलाइन सेवा अकसर ठप रहने के कारण केवल 25-30 उपभोक्ता ही बचे हैं.
इस संबंध में उपभोक्ता सांसद समेत कई जनप्रतिनिधियों से शिकायत कर चुके हैं. एसडीइ सतीश कुमार ने बताया कि एक्सचेंज में एआरसी कार्ड का अभाव है. इससे लैंडलाइन सेवा ठप है. अगले एक दो महीने में दुरुस्त करने का प्रयास किया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola