बालूमाथ में धारा 144 लागू
Updated at : 20 Mar 2016 6:11 AM (IST)
विज्ञापन

बालूमाथ : लूमाथ में शुक्रवार को पशु व्यापारियों की हत्या के बाद हुए हंगामे को देखते हुए बालूमाथ थाना क्षेत्र में धारा 144 लागू कर दी गयी. शनिवार को प्रशासन की टीम ने बालूमाथ के विभिन्न मुहल्लों में घूम-घूम कर लाउडस्पीकर से एनाउंस किया कि बालूमाथ में 144 धारा लागू है. जो कोई भी इस […]
विज्ञापन
बालूमाथ : लूमाथ में शुक्रवार को पशु व्यापारियों की हत्या के बाद हुए हंगामे को देखते हुए बालूमाथ थाना क्षेत्र में धारा 144 लागू कर दी गयी. शनिवार को प्रशासन की टीम ने बालूमाथ के विभिन्न मुहल्लों में घूम-घूम कर लाउडस्पीकर से एनाउंस किया कि बालूमाथ में 144 धारा लागू है. जो कोई भी इस धारा का उल्लंघन करेगा उस पर कानूनी कार्रवाई की जायेगी. इधर, दोनों व्यापारियों के शव को उनके पैत्रिक गांव नवादा व आराहरा में पुलिस की देखरेख में सुपुर्द ए खाक किया गया. दूसरी ओर एसडीएम बालूमाथ में कैंप कर स्थिति पर नजर रखे हुए हैं.
20 हजार का चेक दिया : शनिवार की सुबह एसडीएम ने नवादा पहुंच कर मृतक मजलूम अंसारी की पत्नी को पारिवारिक लाभ योजना के तहत बीस हजार रुपये का चेक दिया. एक सप्ताह के अंदर विधवा पेंशन देने का आश्वासन दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




