लंबित इंदिरा आवास को जल्द पूरा करें : डीडीसी

Updated at : 17 Mar 2016 7:18 AM (IST)
विज्ञापन
लंबित इंदिरा आवास को जल्द पूरा करें : डीडीसी

बरवाडीह : लातेहार उप विकास आयुक्त शकील जब्बार ने विकास योजनाओं को पूर्ण करने के लिए समीक्षा बैठक की. बैठक से पूर्व डीडीसी ने विकास योजनाओं का निरीक्षण किया. बैठक में डीडीसी ने प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार को प्रखंड के सभी लंबित इंदिरा आवास को अविलंब पूर्ण करने का निर्देश दिया. बीडीओ ने कहा […]

विज्ञापन
बरवाडीह : लातेहार उप विकास आयुक्त शकील जब्बार ने विकास योजनाओं को पूर्ण करने के लिए समीक्षा बैठक की. बैठक से पूर्व डीडीसी ने विकास योजनाओं का निरीक्षण किया. बैठक में डीडीसी ने प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार को प्रखंड के सभी लंबित इंदिरा आवास को अविलंब पूर्ण करने का निर्देश दिया.
बीडीओ ने कहा कि पंचायत सेवक को प्रतिदिन सभी पंचायत का भ्रमण कर लंबित इंदिरा आवास पूर्ण कराने का निर्देश दिया गया है . डीडीसी ने मनरेगा व अन्य विकास योजनाओं की अद्यतन जानकारी ली.बीडीओ ने मनरेगा कर्मी के हड़ताल पर चले जाने से कामकाज प्रभावित होने की बात कही.
डीडीसी ने कहा कि जल्द ही सभी मनरेगा कर्मियों की मांगे पूरी होने की उम्मीद है. मौके पर अंचलाधिकारी राकेश सहाय समेत प्रखंड व अंचल के कर्मी उपिस्थत थे.
विकास योजनाओं का निरीक्षण किया
डीडीसी शकील जब्बार ने लुहूर ग्राम स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय परिसर में चल रहे चहारदीवारी निर्माण कार्य का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उपस्थित सहायक अभियंता व कनीय अभियंता को काम की गुणवत्ता में सुधार लाने को निर्देश दिया. डीडीसी ने निर्माण कार्य में लगाये जा रहे ईंट को हटाते हुए अच्छे ईंट का प्रयोग करने का निर्देश दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola