स्वर्णकार संघ ने रैली निकाल जताया विरोध

एक्साइज ड्यूटी बढ़ाने का कर रहे हैं विरोध लातेहार : जिले के सर्राफा व्यापारी नौ मार्च से ही केंद्र सरकार द्वारा सर्राफा बाजार में एक फीसदी एक्साइज ड्यूटी बढ़ाने का विरोध कर रहे हैं. इस क्रम में लातेहार जिला स्वर्णकार संघ ने बुधवार को रैली निकाली. संघ के मोती प्रसाद सोनी ने कहा कि केंद्र […]
एक्साइज ड्यूटी बढ़ाने का कर रहे हैं विरोध
लातेहार : जिले के सर्राफा व्यापारी नौ मार्च से ही केंद्र सरकार द्वारा सर्राफा बाजार में एक फीसदी एक्साइज ड्यूटी बढ़ाने का विरोध कर रहे हैं. इस क्रम में लातेहार जिला स्वर्णकार संघ ने बुधवार को रैली निकाली.
संघ के मोती प्रसाद सोनी ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा ज्वेलरी के व्यापार में एक प्रतिशत की एक्साइज ड्यूटी बढ़ा दी गयी है. सरकार के इस निर्णय के बाद छोटे बड़े सभी स्वर्णकारों का व्यापार करना मुश्किल हो गया है. आलोक सोनी ने कहा कि सरकार को यह निर्णय वापस लेना होगा. सरकार के इस निर्णय से आम आदमी को भी नुकसान हो रहा है. रैली पुराना बस स्टैंड से प्रारंभ हो कर थाना चौक तक पहुंची.
आलोक बने अध्यक्ष : इससे पहले जिला स्वर्णकार संघ की बैठक आयोजित कर युवा मोरचा का गठन किया गया. आलोक कुमार वर्मा को युवा मोरचा का अध्यक्ष बनाया गया है. जबकि उपाध्यक्ष विजय कुमार सोनी व गुप्तेश्वर सोनी, सचिव प्रेम कुमार सोनी व कोषाध्यक्ष प्राण कुमार सोनी को बनाया गया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




