बरवाडीह में सक्रिय माओवादी सदस्य गिरफ्तार
Updated at : 16 Mar 2016 7:26 AM (IST)
विज्ञापन

बरवाडीह : बरवाडीह पुलिस ने सक्रिय भाकपा माओवादी सदस्य सोहन यादव को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है. इस संबंध में बरवाडीह थाना प्रभारी विश्वनाथ सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि भाकपा माओवादी का सक्रिय सदस्य व अरविंद जी दस्ता का सदस्य सोहन कुमार यादव उर्फ साहिल ग्राम बालासोत, थाना रोशनगंज, गया […]
विज्ञापन
बरवाडीह : बरवाडीह पुलिस ने सक्रिय भाकपा माओवादी सदस्य सोहन यादव को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है. इस संबंध में बरवाडीह थाना प्रभारी विश्वनाथ सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि भाकपा माओवादी का सक्रिय सदस्य व अरविंद जी दस्ता का सदस्य सोहन कुमार यादव उर्फ साहिल ग्राम बालासोत, थाना रोशनगंज, गया बरवाडीह थाना क्षेत्र में भ्रमण कर किसी अप्रिय घटना को अंजाम देने की फिराक में है.
इस पर पुलिस ने घेराबंदी कर सोहन यादव को गिरफ्तार कर लिया. उसके पास से देसी पिस्तोल, दो गोली, दो कट्टा, नक्सली साहित्य बरामद किया गया है. थाना प्रभारी के अनुसार, सोहन यादव के खिलाफ बिहार व झारखंड के कई थाने में मामले दर्ज हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




