डीसी ने शिक्षक को निलंबित किया

लातेहार : तिसिया गांव के लोगों की शिकायत पर उपायुक्त रविशंकर शुक्ला ने प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक मंसाय उरांव को निलंबित कर दिया. मंसाय उरांव कई महीनों से विद्यालय नहीं आ रहे हैं. निलंबित शिक्षक के स्थान पर तीन दिनों के अंदर नयी पोस्टिंग करने का निर्देश डीएसई केके तिवारी को दिया गया है. उपायुक्त […]
लातेहार : तिसिया गांव के लोगों की शिकायत पर उपायुक्त रविशंकर शुक्ला ने प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक मंसाय उरांव को निलंबित कर दिया. मंसाय उरांव कई महीनों से विद्यालय नहीं आ रहे हैं.
निलंबित शिक्षक के स्थान पर तीन दिनों के अंदर नयी पोस्टिंग करने का निर्देश डीएसई केके तिवारी को दिया गया है. उपायुक्त ने गांव में शीघ्र ही तीन चापानल लगाने तथा अक्शी पंचायत के अन्य पांच गांवों में भी एक-एक चापानल एक महीने के अंदर लगाने का निर्देश बीडीओ को दिया. उपायुक्त ने इन पंचायतों में सोलर लैंप बांटने का भी निर्देश दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




